खंडवा नगर: ईद उल अजहा (बकरीद) के अवसर पर शहर के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह में अदा की मुख्य नमाज
ईद उल अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर शहर के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह पहुंचकर मुख्य नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे। शहर आलिम ने विशेष नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश और प्रदेश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान शहर काजी ने लोगों को संबोधित करते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन