बालोद: रास्ते में दीवार बनाने को लेकर विवाद: बेलमांड के किसान ने धक्का-मुक्की के बाद पी कीटनाशक, परिवार के 3 लोगों पर केस दर्ज
Balod, Balod | Jun 13, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमांड में पैतृक जमीन के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक पीने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित को गंभीर हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।