गोमिया: चतरोचट्टी से नाबालिग किशोरी अपहरण का आरोपी नकुल गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Gumia, Bokaro | May 31, 2026 गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के चर्चित मामले का चतरोचट्टी थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है।रविवार समय लगभग एक बजे बजे बताया गया कि मामले में पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।