कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने नामकुम निवासी सोनू कुमार से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार होने लगे। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा किया और दो अपराधी को पकड़ लिया जबकि एक भागने में कामयाब रहा।