मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग में 101 यात्री पकड़े गए, ₹66,395 जुर्माना वसूला
मुरैना रेलवे स्टेशन पर झाँसी मंडल द्वारा विशेष टिकट चेकिंग अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया।सघन जांच के दौरान 101 यात्री पकड़े गए और उनसे ₹66,395 जुर्माना वसूला गया।कार्रवाई के बाद प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में अनुशासन बढ़ा दिखाई दिया।भारतीय रेल ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही सफर करने की अपील की है,ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।