बालोद: ग्राम खुरसुनी में प्याऊ घर का शुभारंभ, कलेक्टर ने श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश
Balod, Balod | Apr 24, 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम खुरसुनी में मुख्य मार्ग किनारे बनाए गए प्याऊ घर का फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। गर्मी के मौसम में आम लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्याऊ घर की शुरुआत की गई है।