बिल्सी: रिसौली गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में चार गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची लेखपाल टीम
Bilsi, Budaun | May 8, 2026 बदायूं जिले की बिल्सी तहसील के रिसौली गौशाला में चार गोवंशों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो अन्य गोवंशों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने गौशाला पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। रिसौली निवासी कुलदीप कश्यप ने आरोप लगाया कि चार गोवंशों की मौत हुई है और दो गंभीर हैं। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की। मामले की जानकार