एटा: गांव रसीदपुर में पेड़ पर लटका मिला दंपति का शव, SSP और ASP ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
Etah, Etah | May 27, 2026 एटा निधौली कलां थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में एक दंपत्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से छानबीन की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।