अनूपपुर: जिले में रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें- कलेक्टर
प्रदेश सहित जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। वर्षाकाल के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवागमन के दौरान यदि सड़क, नाले, रपटे या किसी भी पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी तेज गति से आ रहा हो, तो नागरिक उसे पार करने का प्रयास कतई न करें ।