सासनी: गांव वीरनगर से आते समय बाइक सवार दंपति के साथ दो लोगों ने की मारपीट, मंगलसूत्र व कमरबंद छीनने का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Sasni, Hathras | May 24, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरनगर से सासनी की ओर आते समय नाले के पास रास्ते के विवाद को लेकर बाइक सवार दंपति के साथ गाली गलौज करते हुए दो लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान दंपति घायल हो गए। पीड़ित दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की है। पीड़ित दंपति ने मारपीट करने वाले लोगों पर मंगलसूत्र व कमरबंद छीनने का आरोप लगाया है।