भरगामा: 93 करोड़ 85 लाख की लागत से जयनगर–घूरना सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया
प्रखंड क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित जयनगर–घूरना सड़क निर्माण परियोजना का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ किया गया। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जयनगर में आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर करीब 93 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 37 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।