कामां: कामां में बृज 84 कोस परिक्रमा की व्यवस्थाओं की खुली पोल
कामां में मंगलवार दोपहर 2 बजे बृज 84 कोस परिक्रमा के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है ।क्षेत्र के लुहेसर से अगरावली पुलिया तक परिक्रमा मार्ग पर फैली गिट्टी से श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ रहे हैं। वहीं जगह-जगह गंदगी के कारण सफाई व्यवस्था भी बदहाल दिखाई दे रही है। कई हैंडपंप खराब होने से यात्रियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।