पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में दंडवत महराज कर रहे मां नर्मदा परिक्रमा
शुक्रवार 4 बजे अमरकंटक में मां नर्मदा परिक्रमा के कठिन संकल्प के साथ निकले दंडवत महाराज वनमार्ग एवं दुर्गम रास्तों से गुजरते हुए दंडवत प्रणाम कर अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी इस कठिन साधना, त्याग और हठयोग को देखकर लोग आश्चर्यचकित होने के साथ-साथ श्रद्धा से नतमस्तक हो रहे हैं।85 दिनों में मात्र साढ़े तीन किलोमीटर ही परिक्रमा वह अभी तक कर पाए हैं।