कहरा: नंदलाली में रास्ते पर दीवार बनाने को लेकर विवाद, एक परिवार के चार सदस्य घायल
बिहरा थाना क्षेत्र में रास्ते पर दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले में तहकीकात व कार्रवाई की जा रही है। यह घटना बिहरा थाना इलाके के नंदलाली गांव के वार्ड नंबर 3 में हुई।