कहरा: सहरसा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- RJD-कांग्रेस ने बिहार का विकास रोका, ठेकेदार और इंजीनियर को उठा लिया
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए PM नरेंद्र मोदी ने बिहार के सहरसा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद लोगों को सुविधाएं नहीं पहंचने देना चाहतीं। इसके अलावा उन्होंने लालू यादव के कार्यकाल को 'जंगलराज' बताते हुए जमकर निशाना साधा।