हाथरस: रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की पारिवारिक रूपयों के विवाद में भतीजे ने की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया घटना का खुलासा
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अभियुक्त भतीजे को पहाड़पुर सरकारी कुए से गिरफ्तार किया किया है। कब्जे से आलाकत्ल टेंचिया कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की बात कही है।