विदिशा नगर: सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
होशंगाबाद में सोमवती अमावस्या एवं अधिक मास स्नान के अवसर पर मां नर्मदा के दर्शन और स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार देर रात 3 बजे विदिशा रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री ट्रेनों के इंतजार में जुटे रहे। ट्रेनों में ठसाठस भीड़ रही, जबकि कई ट्रेनें चार-चार घंटे की देरी से पहुंचीं। इससे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म यात्रियों से खचाखच भर गए।