अरवल: ग्राम अमरा में जन सुराज पार्टी के विस्तार अभियान के तहत सदस्यता अभियान किया गया आयोजित
Arwal, Arwal | Mar 29, 2025 शनिवार सुबह 9:00 बजे सदर प्रखंड के ग्राम अमरा में जन सुराज पार्टी के विस्तार अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष, जिला परिषद्, अरवल एवं प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य रंजय कुमार तथा राज्य कार्यवाहक सदस्य सह विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में स्थानीय नागरिकों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई गई।