Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

रामनगर के सावल्दे में एक्रोन हाईडवे रिसोर्ट मे चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा #रामनगरहैडलाइन - सावल्दे में एक्रोन हाईडवे रिसोर्ट मे चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुये पुलिस ने किया खुलासा कार्यवाही में 51 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में 10 महिलाओं (एक नाबालिग सहित) को कराया गया मुक्त, एक्रोन हाईडवे को रिसॉर्ट किया गया सील, एसएसपी ने बताया कोतवाली रामनगर में धारा 143 बीएनएस, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/5/6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार निवासी मेरठ ने बताया कि वह एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालक है तथा अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से यह पार्टी आयोजित की गई थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि लगभग 10 दिन पूर्व उसने RESORT के जनरल मैनेजर #लखेन्द्रचौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं तथा तथाकथित "एक्स्ट्रा सर्विस" की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बाद 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक रिसॉर्ट लगभग ₹2.20 लाख में बुक किया गया। आरोपी सुनील कुमार के माध्यम से राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी द्वारा प्रति महिला ₹10,000 के हिसाब से व्यवस्था कराई गई। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर द्वारा होटल स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पार्टी में आए किसी भी व्यक्ति अथवा महिलाओं की आगंतुक रजिस्टर में कोई प्रविष्टि न की जाए, जिससे साक्ष्य छिपाए जा सकें। उक्त तथ्यों के आधार पर रिसॉर्ट परिसर का उपयोग अनैतिक देह व्यापार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किए जाने तथा साक्ष्य छिपाने के प्रयास के कारण रिसोर्ट को सील कर दिया गया, उन्होंने बताया मुख्य आरोपी लखेन्द्र चौधरी जो रिसोर्ट का जनरल मैनेजर था वो फरार है, मौके से शराब की 03 पेटियां, बीयर की 01 पेटी, भारतीय मुद्रा के सदृश ₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डिया, महिलाओं पर उड़ाए गए ₹10 मूल्य के नोटों का एक पुलिंदा, आपत्ति सामाग्री, लैपटॉप मय चार्ज, रमोबाइल फोन, जिनमें कार्यक्रम आयोजन एवं महिलाओं की फोटो/चैट संबंधी सामग्री प्राप्त हुई और डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर एवं साउंड बॉक्स बरामद किया गया है। #accronhaidweyresort #nainitalpolice #ramnagarpolice #ramnagarresort #newsviral #newshilight #sspnaini #uttarakhandpolice #Sexrecket

Ramnagar, Nainital | Jul 6, 2026

MORE NEWS