ओरमांझी: ओरमांझी में रंगदारी मांगने के मामले में टीपीसी संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार
ओरमांझी थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के मामले में टीपीसी संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मामले के सत्यापन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।