गोपालगंज: प्यारेपुर गांव: आपसी विवाद में दो पक्षों की झड़प, बुजुर्ग की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि उग्र ग्रामीणों ने चार आरोपितों की पकड़ कर उनकी पिटाई कर दिया। जिसमें एक की हालत गंभीर है। उसे सदर अस्पताल भेज दिया है।