न्यूज़ देशआदेश: इंडिया वेल्थ में रिलेशनशिप मैनेजर और रिलेशनशिप ऑफिसर पदों पर भर्ती
पांवटा साहिब: इंडिया वेल्थ की पांवटा साहिब शाखा में रिलेशनशिप मैनेजर (RM) और रिलेशनशिप ऑफिसर (RO) पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू 31 जुलाई और 1 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू का स्थान भूपपुर, पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश रहेगा।
आवेदक किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए तथा बैंकिंग, NBFC, इंश्योरेंस, ब्रोकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट या डायरेक्ट सेल्स क्षेत्र में 2 से 7 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उम्मीदवारों में बेहतर संवाद एवं बिक्री कौशल भी होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार अपडेटेड रिज्यूमे, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र साथ लेकर इंटरव्यू में पहुंच सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए ईमेल careers@indyawealth.com या फोन नंबर +91 98181 19254 पर संपर्क किया जा सकता है।