बांधवगढ़: ग्राम सेवई के खेत में महिलाओं से मारपीट और जान से मारने की धमकी, आरोपी पर मामला दर्ज
उमरिया जिले के ग्राम सेवई में खेत पर काम कर रही दो महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घंघरी निवासी आरती सोंधिया (27 वर्ष) और कुसुम बर्मन के साथ आरोपी सत्यप्रकाश बर्मन ने दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िताओं की शिकायत पर उप थाना सिविल लाइन,कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है