केकड़ी: केकड़ी को मिली दो बड़ी सौगातें, RSRDC प्रोजेक्ट ऑफिस और पशु चिकित्सालय भवन निर्माण का MLA ने किया शुभारंभ
Kekri, Ajmer | Jun 12, 2026 केकड़ी क्षेत्र को शुक्रवार को विकास की दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं।विधायक शत्रुघ्न गौतम ने शुक्रवार शाम 4 बजे अजमेर रोड बाईपास स्थित RSRDC (राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम) प्रोजेक्ट ऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा कृषि कॉलेज के निकट बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया।