ब्यावरा: मलावर थाना पुलिस ने एलपीजी गैस से चल रहे स्कूल वाहन पर की कार्रवाई
Biaora, Rajgarh | Jan 24, 2026 मलावर थाना पुलिस ने एलपीजी गैस किट लगे एक स्कूली वाहन को जप्त करने की कार्रवाई की है। मलावर थाना प्रभारी ने शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब बताया कि इस दौरान वाहन चालक पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर स्कूल की मारुति वैन को जप्त करने की कार्रवाई भी की है।