ब्यावरा: बसंत पंचमी पर मेड़तवाल वैश्य समाज ने निकाला भव्य चल समारोह
Biaora, Rajgarh | Jan 23, 2026 बसंत पंचमी के अवसर पर ब्यावरा शहर में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब मेड़तवाल वैश्य समाज के द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान चल समारोह का जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया गया।