ब्यावरा: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Biaora, Rajgarh | Jan 24, 2026 जीआरपी थानाप्रभारी गोपाल सिंह कनासिया ने शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब खुलासा करते हुए बताया कि ट्रेनों में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के बैग सहित अन्य सामान चोरी करने वाले उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी आरोपी इदरीश और फरमान को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके पास से 360000 रुपए कीमत का चोरी किया गया सोने का हार जप्त किया है।