माण्डलगढ़: काछोला थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटियों को उठाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप
काछोला थाना क्षेत्र में एक पिता ने आरोप लगाया है कि उधारी विवाद में कुछ लोगों ने उसकी नाबालिग बेटियों को उठाने की धमकी देकर 3.20 लाख रुपए वसूल लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से परिवार को ब्लैकमेल कर रहे हैं और 30 अप्रैल को मारपीट कर बच्चियों को ले जाने का प्रयास भी किया