फूलपुुर: IVS सेंट्रल एकेडमी में वार्षिक समारोह आयोजित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
प्रयागराज के IVS सेंट्रल एकेडमी में शनिवार लगभग 03 बजे वार्षिक समारोह आयोजित कर CBSE बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (BSP) जितेंद्र कुमार ने टॉपर छात्र को मोटरसाइकिल व छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा की। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।