गुना नगर: नेशनल हाईवे-46 फतेहगढ़ चौराहा पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर
नेशनल हाईवे-46 के फतेहगढ़ चौराहे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे एम्बुलेंस और 108 की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित किया। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस जांच में जुटी है।