कांकेर: तीन दिन ही होगी धान खरीदी, अभी भी कांकेर जिले में 14000 से अधिक किसान नहीं बेच पाए उपज
Kanker, Kanker | Jan 28, 2024 धान खरीदी की आखिरी तारीख 31 जनवरी है लेकिन अभी भी कांकेर जिले में 14000 से अधिक किसान अपनी उपज नहीं बेच पाए है। आपको बता दें, इस साल धान खरीदी शुरू से ही धीमी गति से चल रही है, पहले फसल कटाई में देरी फिर आचार संहिता के दौरान खरीदी प्रभावित हुई। इसके अलावा परिवहन की गति धीमी होने से भी खरीदी प्रभावित होती रही और रही सही कसर बेमौसम बारिश ने पूरी कर दी।