बंडा: खोजमपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली चाय की दुकान में घुसी
Banda, Sagar | May 15, 2026 बंडा बांदरी रोड ग्राम खोजम पुर में एक ट्रेक्टर ट्राली सहित एक चाय की दुकान में घुस गया। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे एक ट्रेक्टर ट्राली बंडा तरफ से जा रहा था जो ग्राम खोजमपुर में अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे बनी एक चाय पान की दुकान में घुस गया। जिससे दुकान में लगे टीन शेड टूट गए। वहीं गनीमत रही की कोई घायल नहीं हुआ।