अमरोहा: रजबपुर थाना क्षेत्र में बेटे की सुपारी देकर पिता बना हैवान, अमरोहा में हत्याकांड का खुलासा
Amroha, Amroha | Jun 28, 2025 अमरोहा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। थाना रजबपुर और एसओजी टीम ने मिलकर एक ऐसी सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक पिता ने ही अपने बेटे की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। अमरोहा पुलिस ने आज शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के पिता समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।