अमरोहा: डिडौली में लाइब्रेरी से युवती लापता, दो युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Jun 27, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी बहन के लापता होने पर दो युवकों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।गांव निवासी 22 वर्षीय युवती अपनी छोटी बहन के साथ हसनपुर कलां गांव स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गई थी। पढ़ाई के दौरान वह पानी पीने के बहाने लाइब्रेरी से बाहर निकली।