अमरोहा: अमरोहा न्यायालय ने नाबालिग से छेड़छाड़ के एक आरोपी को दोषी मानते हुए 3 साल की सजा और ₹1000 का लगाया जुर्माना
Amroha, Amroha | Jun 27, 2025 आज शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे अमरोहा न्यायालय ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को दोषी मानते हुए उसे 3 साल की सजा सुनाई और 1000 का जुर्माना लगाया है। अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया है कि फईम पुत्र इस्तेकर निवासी गांव गाड़ी सलेमपुर थाना कांड जिला मुरादाबाद के खिलाफ देहात थाने में मुकदमा दर्ज था