मुज़फ्फरनगर: निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, इलाज के नाम पर लाखों वसूले, नवजात ने तोड़ा दम, परिजनों ने किया हंगामा और कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर के न्यू लाइफ अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि नवजात को बेवजह आईसीयू में रखकर लाखों रुपये वसूले गए। हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर अवैध संचालन और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।