कटनी नगर: कटनी नगर में पुरानी रंजिश के चलते नशे में धुत युवक ने 7-8 लोगों पर किया हमला, रंगनाथ थाना क्षेत्र की घटना
रंगनाथ थाना अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने 7 से 8 युवको पर चाकू से हमला कर दिया। घटना 14 मई की रात को घटित हुई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में एक पत्रकारवार्ता आज गुरुवार दोपहर 3:10 मिनट पर आयोजित की गई। जहां पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा जानकारी दी गई।