कटनी नगर: कुठला कृषिमंडी मंदिर से मूर्ति चोरी, व्यापारी और हम्माल आक्रोशित, मूर्ति न मिलने पर हड़ताल की चेतावनी
कटनी। कुठला थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से पीतल की दुर्गा प्रतिमा चोरी जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार दोपहर 1 बजे मंदिर में एकत्र होकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। मंडी के व्यापारियों, तुल्लैया व हम्मालों में खासा आक्रोश है।सभी ने मंडी सचिव को पत्र लिखकर सोमवार तक मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाले अज्ञात बदमाशों का