कटनी नगर: कटनी में अनियंत्रित ऑटो पलटा, झुकेही रोड पर 9 लोग घायल
मैहर-कटनी रोड पर झुकेही रोड पर आज गुरुवार दोपहर 2:20 मिनट पर घटित हुई। इस घटना में जबलपुर के गोसलपुर थाना अंतर्गत श्रीवास परिवार मैहर दर्शनों को गया हुआ था यहां से आटो से लौटते समय एक ट्रक ने आटो को ओव्हरटेक किया जिसके कारण आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में 4 से 5 बच्चे महिलाएं और पुरुष घायल हुए है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।