गोरखपुर: मर्डर के बाद नाले में दफनाए गए महिला और बच्ची के शव, एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त
गुलरिहा क्षेत्र के एक सूखे नाले की मिट्टी में दफन 30 साल की महिला और नवजात बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी।01मई की सुबह नाले की मिट्टी से एक हाथ बाहर आ गया था।जिसे देखकर टहलने आए आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन के नीचे दो फीट की खुदाई कर दोनों शव को बाहर निकलवाया।एक सप्ताह बाद भी मृतकों को की पहचान नहीं हो सकी हैं।