हथुआ: हथुआ में जदयू की बड़ी जीत, रामसेवक सिंह 12,348 वोटों से विजयी, मीरगंज में हुआ भव्य स्वागत
हथुआ विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह ने 35 राउंड की गिनती के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार राजेश सिंह को 12,348 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कुल परिणामों में रामसेवक सिंह को 92,121 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजेश सिंह को 79,773 वोट प्राप्त हुए।