कर्वी: चित्रकूट के डीएम ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर रामघाट पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं चिकित्साधिकारी डॉ तनुषा टी आर ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर तीर्थ क्षेत्र रामघाट में श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा रामघाट पर किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी, चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भगवान शिवशंकर जी के मंदिर में विधिवत पूजा अर्चन कर प्रसाद का भोग भी लगाया गया।