नावकोठी: नावकोठी में अखिल भारतीय पान महासंघ का सम्मेलन, विधायक आईपी गुप्ता ने आरक्षण को लेकर की बड़ी घोषणा
नावकोठी में अखिल भारतीय पान महासंघ का एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सहरसा के विधायक और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता का स्वागत सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पान समाज के हक और अधिकार के लिए आंदोलन तेज करने की अपील की।