इकौना: गिलौला सीएचसी के अधीक्षक पर BJYM जिलाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार व अनियमितता का लगाया आरोप, उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक दीपक शुक्ला पर भ्रष्टाचार व अनियमितता का आरोप लगाया है, वार्ड बॉय से काम कराना, मरीजों से ठीक ढंग से बात ना करने समेत अन्य आरोप हैं।वहीं उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है, खबर की जानकारी बीते शनिवार शाम हुई, शिकायत कब हुई इसकी जानकारी नही है।