इकौना बाईपास वीरपुर मोड पर दो बैटरी ई रिक्शा की आपस में टक्कर से महिलाओं समेत चार घायल हो गए, वहीं सभी को CHC इकौना पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।