इकौना: गोदहना बेलभहरिया बहराइच से इकौना में शटर तोड़कर चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, 4 पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
07 नवंबर 2024 को इकौना में चोरों ने दद्दू ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी।वहीं पुलिस में शिकायत की गई थी, CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर 5 लोगों की पहचान की गई थी, इनमें से 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था पांचवें आरोपी रमेश तिवारी को गोदहना बेलभरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।