बांका: भीषण गर्मी में मातृत्व शिविर में दिखी अव्यवस्था, गर्भवती महिलाओं को हुई परेशानी
Banka, Banka | Jun 9, 2026 प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत मंगलवार सुबह 11 बजे सदर अस्पताल बांका में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच कराने पहुंचीं, लेकिन भीषण गर्मी और अव्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।अस्पताल परिसर में पर्याप्त संख्या में पंखे और ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं थी।