जोधपुर: महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चेरी पर परिजन और समाज के लोग इकट्ठा हुए, पुलिस से न्याय की मांग की
महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पर आज गुरुवार दोपहर 1 बजे बनाड़ थाना क्षेत्र निवासी रेखा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद समाज के लोग और परिजन इकट्ठा हुए और न्याय की मांग की।मृतका के परिजनों ने बताया कि दहेज दानवो की शिकार हुई है रेखा ने आत्महत्या नहीं की है उसे जहर देकर मारा गया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है।