मरवाही: पीपरडोल स्थित सोन नदी एनीकट में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी
मरवाही थाना क्षेत्र के पीपरडोल स्थित सोन नदी एनीकट में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दरअसल पीपरडोल गांव स्थित सोन नदी एनीकट में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।