मुरैना नगर: प्रेमनगर में महापौर के भाषण में ‘खानदान योजना’ का जिक्र, वीडियो वायरल; भाजपा सरकार की योजना पर चर्चा
मुरैना के वार्ड-47 प्रेमनगर में आज विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर शारदा सोलंकी के संबोधन का वीडियो वायरल हो रहा है।भाषण में महिलाओं के लिए सरकार की योजनाएं गिनाते हुए महापौर ने ‘खानदान योजना’ का नाम लिया।इसके बाद सोशल मीडिया पर यह शब्द चर्चा का विषय बन गया। लोग योजना के नाम को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।